Join Telegram Join Now
JAC Board Exam Prep Install Now

Chapter 14 – महासागरीय जल संचलन

1. महासागरीय जल की ऊपर एवं नीचे गति किससे संबंधित है ?

  • ज्वार
  • तरंग
  • धाराएँ
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
तरंग

2. ज्वारभाटा के निर्माण के लिए कौन – सा बल उत्तरदायी नहीं है ?

  • पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति
  • सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्ति
  • चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति
  • कॉरिआलिस शक्ति
उत्तर
कॉरिआलिस शक्ति

3. वृहत ज्वार आने का क्या कारण है ?

  • सूर्य और चंद्रमा का पृथ्वी पर एक ही दिशा में गुरुत्वाकर्षण | बल
  • सूर्य और चंद्रमा द्वारा एक दूसरे की विपरीत दिशा से पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण बल
  • तटरेखा का दंतुरित होना
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
इनमें कोई नहीं

4. विश्व के उच्चतम ज्वार आते हैं?

  • फण्डी की खाड़ी में
  • फ्यूनिया की खाड़ी में
  • मैक्सिको की खाड़ी में
  • कारपेंन्ट्रिया की खाड़ी में
उत्तर
फण्डी की खाड़ी में

5. पृथ्वी तथा चन्द्रमा की न्यूनतम दूरी होती है?

  • अपसौर
  • उपसौर
  • उपभू
  • अपभू
उत्तर
उपभू

6. बृहत् ज्वार आते हैं?

  • अमावस्या व पूर्णिमा को
  • अमावस्या व अष्टमी को
  •  पूर्णिमा व अष्टमी को
  • केवल अमावस्या को
उत्तर
अमावस्या व पूर्णिमा को

7. पृथ्वी उपसौर की स्थिति कब होती है ?

  • जुलाई
  • अक्टूबर
  • सितंबर
  • जनवरी
उत्तर
जनवरी

8. संसार का पहला ज्वारीय विद्युतगृह कहाँ स्थापित किया गया-

  • फ्रांस
  • संयुक्त राज्य अमेरिका
  • भारत
  • अर्जेन्टाइन
उत्तर
फ्रांस

9. निम्नांकित में से कौन – सी धारा अटलांटिक महासागर में नहीं बहती है ?

  • गल्फस्ट्रीम धारा
  • हम्बोल्ट धारा
  • लैब्राडोर की धारा
  • फॉकलैण्ड धारा
उत्तर
हम्बोल्ट धारा

10. किस खाड़ी में ज्वारीय ऊर्जा प्राप्त करने की संभावनाएँ सर्वाधिक हैं ?

  • अरब की खाड़ी
  • बंगाल की खाड़ी
  • फण्डी की खाड़ी
  • मैक्सिको की खाड़ी
उत्तर
फण्डी की खाड़ी

11.निम्नांकित में से कौन – सा गर्म जलधारा है ?

  • लैब्राडोर की धारा
  • क्यूराइल की धारा
  • फॉकलैण्ड की धारा
  • अगुलहास की धारा
उत्तर
अगुलहास की धारा

12. विश्व का सबसे गहरा गर्त कौन – सा है ?

  • बानिल गर्त
  • ढुँगा गर्त
  • अल्यूरियन गर्त
  • मेरियाना गर्त
उत्तर
मेरियाना गर्त

13. अलनिनो धारा प्रकट होती है?

  • ब्राजील तट पर
  • अलास्का तट पर
  • पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया तट पर
  • पेरू तट पर

उत्तर
पेरू तट पर

14. निम्नांकित में से किसे भविष्य के संसाधनों का भंडार कहा गया है ?

  • वन
  • नदियाँ 
  • महासागर 
  • महाद्वीप
उत्तर
महासागर

15. ज्वारभाटा के निर्माण के लिए कौन – सा बल उत्तरदायी नहीं है ।

  • पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति
  • चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति
  • सूर्य की गुरुत्वाकर्षण शक्ति
  • कोरिऑलिस शक्ति
उत्तर
कोरिऑलिस शक्ति

16. सागरीय मछलियों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होता है?

  • प्रोटीन
  • वसा
  • विटामिन व खनिजं
  • इनमें सभी
उत्तर
इनमें सभी

17. सागरों में ज्वार भाटा आने का कारण है ?

  • चंद्रमा का आकर्षण
  • पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण
  • पृथ्वी का गोलीय सतह
  • सूर्य व चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण
उत्तर
सूर्य व चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण

18. जिस द्वीप के द्वारा अगुलहास धारा दो भागों में विभक्त होती है ,

  • जावा
  • आइलैण्ड
  • क्यूबा
  • मैडागास्कर
उत्तर
मैडागास्कर

19. निम्नांकित में से कौन सी धारा बहती है अटलांटिक महासागर में नहीं बहती है ?

  • गल्फस्ट्रीम धारा
  • फॉकलैण्ड धारा
  • हम्बोल्ट धारा
  • लैब्रेडार धारा
उत्तर
हम्बोल्ट धारा

20. स्थान जहाँ लेब्राडोर धारा तथा गल्फ स्ट्रीम आपस में मिलती हैं , कहलाता है-

  • सेण्ट रॉक
  • गिनी
  • कनारी
  • न्यूफाउण्डलैण्ड
उत्तर
कनारी

21. निम्नांकित में से प्रशांत महासागर में चलने वाली धास कौन – सी है?

  • मेडागास्कर धारा
  • खाड़ी की धारा
  • क्यूरोसियो धारा
  • लैब्रेडार धारा
उत्तर
क्यूरोसियो धारा

22. वृहत ज्वार के समय सूर्य , चंद्रमा एवं पृथ्वी की स्थिति होती है –

  • एक रेखीय
  • आड़ी
  • समकोणीय
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
एक रेखीय

23. महासागर की तरल सतह के विक्षोभ को कहा जाता है?

  • लहर
  • धारा
  • ज्वार
  • प्रवाह
उत्तर
लहर

24. सागरीय लहरे निम्नांकित में से कहाँ से ऊर्जा प्राप्त करती है ?

  • सौर प्रणाली
  • गर्म पानी का चश्मा
  • प्रवाहित वायु
  • नदी जल
उत्तर
सौर प्रणाली

25. महासागरों का महत्त्वपूर्ण गैर – परंपरागत ऊर्जा स्रोत है?

  • सागरीय तूफान
  • सागरीय ज्वालामुखी
  • ज्वार – भाटा
  • सागरीय धाराएँ
उत्तर
ज्वार – भाटा

26. तरंग को दो श्रृंगों अथवा पतों के बीच की क्षैतिज दूरी को क्या कहते हैं ?

  • तरंग काल
  • तरंग की लम्बाई
  • तरंग की गति
  • तरंग आवृत्ति
उत्तर
तरंग की लम्बाई

27. भारत में तरंग ऊर्जा प्राप्त करने के लिए संयंत्र कहाँ लगाया गया है ?

  • विजिन्जाम
  • चेन्नई
  • मुम्बई
  • विशाखापट्टनम
उत्तर
विजिन्जाम

28. सर्वाधिक जलमग्न खाइयों अथवा गर्त किस महासागर में पाये जाते हैं ?

  • अटलांटिक महासागर
  • प्रशांत महासागर
  • हिन्द महासागर
  • आर्कटिक महासागर
उत्तर
प्रशांत महासागर

29. सागर प्रदूषण का प्रमुख कारण है?

  • समुद्री परिवहन
  • अपतटीय तेल बेधन
  • औद्योगिक अपशिष्ट
  • इनमें सभी
उत्तर
इनमें सभी

30. विश्व के सबसे बड़े महासागर का क्या नाम है ?

  • हिन्द महासागर
  • प्रशांत महासागर
  • अटलांटिक महासागर
  • आर्कटिक महासागर
उत्तर
प्रशांत महासागर