Join Telegram Join Now
JAC Board Exam Prep Install Now

Chapter 10 – वायुमंडलीय परिसंचरण तथा मौसम प्रणालियाँ

1.यदि धरातल पर वायुदाब 1,000 मिलीबार है , तो धरातल 1 किमी ० की ऊँचाई पर वायुदाब कितना होगा ?

  • 700 मिलीबार
  • 900 मिलीबार
  • 1,100 मिलीबार
  • 1.300 मिलीबार
उत्तर
900 मिलीबार

2. वायुदाब ऊँचाई के साथ-

  • घटता है
  • बढ़ता है
  • स्थिर बना रहता है
  • कोई परिवर्तन नहीं होता
उत्तर
कोई परिवर्तन नहीं होता

3. अंतर उष्ण कटिबंधीय अभिसरण क्षेत्र प्रायः कहाँ होता है ?

  • विषुवत् वृत्त के निकट
  • कर्क रेखा के निकट
  • मकर रेखा के निकट
  • आर्कटिक वृत्त के निकट
उत्तर
विषुवत् वृत्त के निकट

4. निम्न में से कौन मौसमी पवनें हैं ?

  • पछुवा पवनें
  • जल समीर व स्थल समीर
  • ध्रुवीय पवन
  • मानसून पवनें
उत्तर
मानसून पवनें

5. उत्तरी गोलार्ध में निम्नवायुदाब के चारों तरफ पवनों की दिशा क्या होगी ?

  • घड़ी की सुइयों के चलने की दिशा के अनुरूप
  • घड़ी की सुइयों के चलने की दिशा के विपरीत
  • समदाब रेखाओं के समकोण पर
  • समदाब रेखाओं के समानांतर
उत्तर
घड़ी की सुइयों के चलने की दिशा के अनुरूप

6. वायुदाब सापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग करते हैं ?

  • बैरोमीटर
  • थर्मामीटर
  • हाइग्रोमीटर
  • एनीमोमीटर
उत्तर
बैरोमीटर

7. वायुराशियों के निर्माण के उद्गम क्षेत्र निम्नांकित में से कौन – सा है ?

  • विषुवतीय वन
  • हिमालय पर्वत
  • साइबेरिया का मैदानी भाग
  • दक्कन पठार
उत्तर
साइबेरिया का मैदानी भाग

8. निम्नांकित में से कौन स्थानीय शीत पवन है ?

  • चिनूक
  • बोरा
  • फोहन
  • खमसिन
उत्तर
बोरा

9. निम्नांकित में से किन पवनों को हिमपक्षी अथवा हिमहरिणी कहा जाता है ?

  • स्थल समीर
  • फॉन
  • लू
  • चिनूक
उत्तर
चिनूक

10. भूमध्य रेखीय खण्ड में निम्न वायुदाब पेटी का मुख्य कारण है ?

  • दैनिक गति
  • समुद्री धाराएँ
  • चक्रवात
  • संवाहिक धाराएँ
उत्तर
संवाहिक धाराएँ

11. तापमान के अधिक होने पर वायुदाब –

  • अधिक होता है
  • मध्यम रहता है
  • कम होता है
  • अपरिवर्तनीय रहता है
उत्तर
कम होता है

12. अश्व अक्षांश कहाँ पर पाये जाते हैं ?

  • भूमध्य रेखा निम्न दाब
  • उपोषण उच्च दाब
  • उपध्रुवीय निम्न दाब
  • ध्रुवीय उच्च दाब
उत्तर
उपोषण उच्च दाब

13. चिनूक हवाएँ पायी जाती हैं ?

  • फ्रांस में
  • उत्तरी अमेरिका में
  • चीन में
  • अफ्रीका में
उत्तर
उत्तरी अमेरिका में

14. सहारा मरुस्थल में भूमध्य सागर की ओर प्रवाहित गर्म धूल से भरी हवा कहलाती है?

  • चिनूक
  • गिस्ट्रल
  • फोहन
  • सिरक्को
उत्तर
सिरक्को

15. व्यापारिक हवाएँ होती हैं ।

  • अनियमित
  •  नियमित व स्थिर
  • अंशातः अनियमित
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
नियमित व स्थिर

16. पवन का वेग मापने के लिए उपयोग किया जाता है –

  • हाइग्रोमीटर
  • एनिमोमीटर
  • बैरोमीटर
  • थर्मामीटर
उत्तर
एनिमोमीटर

17. स्विट्जरलैण्ड में उत्तरी आल्पस के विमुख ढाल पर बहने वाली हवा है?

  • चिनूक
  • मिस्ट्रल
  • बोरा
  • फोहन
उत्तर
फोहन

18. संयुक्त राज्य अमेरिका में उष्ण कटिबंधीय प्रचण्ड चक्रवातों को निम्नांकित में से किस नाम से जाना जाता है ?

  • टोरनैडो
  • हरीकेन
  • टाइफून
  • चक्रवात
उत्तर
टोरनैडो

19. रॉकी पर्वत श्रेणी के पूर्वी ढालों पर उतरने वाली हवा संयुक्त राज्य अमेरिका एवं कनाडा में कहलाती है?

  • सिरोको
  • चिनूक
  • हरीकेन
  • खमसिन
उत्तर
चिनूक

20. उष्ण कटिबंधीय चक्रवातों को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में कहते हैं?

  • चक्रवात
  • विली – विलीज
  • हरीकेन
  • टाइफून
उत्तर
विली – विलीज

21. चीन के तट को प्रभावित करने वाले उष्ण कटिबंधीय चक्रवात को किस नाम से पुकारा जाता है ?

  • हरीकेन
  • टाइफून
  • टारनेडो
  • वाइली बिलीज
उत्तर
टाइफून

22.निम्न वायु दाब प्रणाली किस प्रकार के मौसम की सूचक है ?

  • स्वच्छ व साफ मौसम
  • स्थिर मौसम
  • चक्रवाती मौसम
  • शुष्क मौसम
उत्तर
चक्रवाती मौसम