Join Telegram Join Now
JAC Board Exam Prep Install Now

Chapter 6 – मृदा

1. मृदा का सर्वाधिक व्यापक और उपजाऊ प्रकार कौन – सा है ?

  • जलोढ़ मृदा
  • काली मृदा
  • लेटेराईट
  • लाल मृदा
उत्तर
जलोढ़ मृदा

2. राजस्थान में बढ़ते मरुस्थलीकरण का मुख्य कारण है-

  • अरावली पर्वत की ऊँचाई का कम होते जाना
  •  रेतीली आँधी की संख्या एवं आवेग में वृद्धि होना
  • अरावली  में बनोन्मूलन
  • अरावली के अंतरालों का विस्तार
उत्तर
अरावली में बनोन्मूलन

3. रेगड़ मृदा का दूसरा नाम है?

  • लवण मृदा
  • शुष्क मृदा
  • काली मृदा
  • लैटेराइट मृदा
उत्तर
काली मृदा

4. उलखात भूमि स्थलाकृतियाँ प्रमुख रूप से देखी जाती हैं-

  • पश्चिमी घाट में
  • पूर्वी घाट में
  • गोदावरी नदी की द्रोणी में
  • चम्बल नदी की द्रोणी में
उत्तर
चम्बल नदी की द्रोणी में

5. इनमें से कौन – सा कारक मृदा निर्माण का जैविक कारक है ?

  • मूल पदार्थ
  • स्थलाकृति
  • वनस्पति
  • विकास की अवधि / अथवा समय
उत्तर
वनस्पति

6. निम्न में से भारत की किस मिट्टी में बागाती कृषि फसलों का उत्पादन सर्वाधिक होता है ?

  • पर्वतीय मिट्टी
  • काली मिट्टी
  • लैटेराइट मिट्टी
  • जलोढ़ मिट्टी
उत्तर
पर्वतीय मिट्टी

7. भारत के सचित क्षेत्रों में कृषि योग्य भूमि निम्नति में से किस कारण से लवणीय हो रही है-

  • जिप्सम की बढ़ोतरी
  • अति सिंचाई
  • अति चारण
  • रासायनिक खादों का उपयोग
उत्तर
अति सिंचाई

8. निम्नांकित में से कौन – सा मृदा निर्माण का कारक नहीं है ?

  • जलवायु
  • रासायनिक उर्वरक
  • उच्चावच
  • जनक सामग्री
उत्तर
रासायनिक उर्वरक

9. गंगा – सिन्धु मैदान में कौन – सी मिट्टी आमतौर पर मिलती है ?

  • लैटेराइट
  • जलोढ़
  • लाल
  • रेगड
उत्तर
जलोढ़

10. दक्कन पठार पर किस मिट्टी का विस्तार सर्वाधिक है ?

  • लैटेराइट मिट्टी
  • काली मिट्टी
  • लाल मिट्टी
  • जलोढ़ मिट्टी
उत्तर
काली मिट्टी

11. राजमहल पहाड़ियों की मुख्य मिट्टी है?

  • लाल
  • जलोढ़
  • काली
  • लैटेराइट
उत्तर
लैटेराइट

12. जलोढ़ मिट्टी का सर्वाधिक निक्षेपण किसके द्वारा होता है ?

  • नदी
  • वायु
  • हिमानी
  • सागरीय लहरें
उत्तर
नदी

13. मृदा परिच्छेदिका में कितनी परतें मिलती हैं ?

  •  2
  • 3
  • 4
  • 5
उत्तर
3

14. जलोढ़ मिट्टियाँ कहाँ पाई जाती है ?

  • हिमालय के पर्वतीय भाग में
  • उत्तर के विशाल मैदान में
  • प्रायद्वीपीय भारत में पठारी भाग में
  • मरुस्थलीय भाग में
उत्तर
उत्तर के विशाल मैदान में

15. निम्नांकित में से किस मिट्टी में जुताई करना कठिन होता है ?

  • जलोढ़ मिट्टी
  • काली मिट्टी
  • लाल मिट्टी
  • बलुई मिट्टी
उत्तर
काली मिट्टी

16. मृदा अपरदन रोका जा सकता है-

  • अति चराई द्वारा
  • वनस्पति के उन्मूलन द्वारा
  • वनारोपण द्वारा
  • पक्षी संख्या में वृद्धि करके
उत्तर
वनारोपण द्वारा

17. निम्नांकित में से किस मिट्टी की श्रेणी में खादर और बांगर आते है-

  • जलोढ़ मृदा
  • लैटेराइट मृदा
  • लाल मृदा
  • काली मृदा
उत्तर
जलोढ़ मृदा

18. निम्नांकित में से किस प्रक्रिया द्वारा मृदा में ह्यूमस पैदा होता है ?

  • नदियों के निक्षेप क्रिया से
  • पौधों के गिरे हुए पत्तों से
  • वर्षा के जल से
  • रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग से
उत्तर
पौधों के गिरे हुए पत्तों से

19. कपास की कृषि के लिए सबसे अधिक उपयुक्त मृदा ( मिट्टी ) कौन – सी है ?

  • पीटमय मृदा
  • लैटराइट मिट्टी
  • काली मिट्टी
  • जलोढ़ मिट्टी
उत्तर
काली मिट्टी

20. भारत में किस मिट्टी का विस्तार सर्वाधिक है ?

  • काली मिट्टी
  • जलोढ़ मिट्टी
  • लैटेराइट मिट्टी
  • लाल मिट्टी
उत्तर
जलोढ़ मिट्टी

21. मैदान के भौतिक लक्षण-

  • भावर
  • तराई तथा खादर
  • बांगर
  • इनमें से सभी
उत्तर
इनमें से सभी