1. ऊष्मागतिकी अवस्था फलन एक राशि है?
- जो ऊष्मा परिवर्तन के लिए प्रयुक्त होती है
- जिसका मान पथ पर निर्भर नहीं करता है
- जो दाब-आयतन कार्य की गणना करने में प्रयुक्त होती है
- जिसका मान केवल ताप पर निर्भर करता है
2. सभी तत्वों की एन्चैल्पी उनकी सन्दर्भ-अवस्था में होती है-
- इकाई
- शून्य
- <0
- सभी तत्त्वों के लिए भिन्न होती है
3. एक प्रक्रम के रुद्रोष्म परिस्थितियों में होने के लिए-
- ∆T = 0
- ∆p = 0
- q = 0
- w = 0
4. जब निकाय को ऊष्मा (q) दी जाए तथा निकाय के द्वारा » कार्य किया जाए तो ऊष्मागतिकी के प्रथम नियम का गणितीय रूप होता है-
- ∆E =q+w
- ∆E =q-W
- ∆E =-q+w
- ∆E =-q-W
5. अभिक्रिया H2+Cl2 → 2HCl में ∆H = -194 kJ HCI की उत्पादन ऊष्मा है-
- + 19 kJ
- + 194 kJ
- – 194 kJ
- – 97 kJ
6. किसी आदर्श गैस के समतापी प्रसार में-
- आन्तरिक ऊर्जा घटती है
- आन्तरिक ऊर्जा बढ़ती है
- संपूर्ण ऊर्जा घटती है
- आन्तरिक ऊर्जा स्थिर रहती है
7. 36.5 ग्राम HCI और 40 ग्राम NaOH के द्वारा उत्पन्न होने वाली उदासीनीकरण ऊष्मा का मान होगा-
- 76.5 किलोकैलोरी
- 12.7 किलोकैलोरी
- शून्य
- 13.7 किलोकैलोरी
8. एन्थैल्पी ∆H और आन्तरिक ऊर्जा ∆E में सम्बन्ध है?
- ∆E = ∆H + P∆V
- ∆E+∆V = ∆H
- ∆H = ∆U+ P∆V
- ∆H = ∆E-P∆V
9. CH3COOH तथा NaOH की उदासीनीकरण ऊष्मा होती है-
- -13.6 Kcal/mol
- -13.6 Kcal/mol से अधिक ऋणात्मक
- -13.6 Kcal/mol से कम ऋणात्मक
- उपर्युक्त में से कोई नहीं
10. अभिक्रिया H2(g) + Cl2(g) → 2HCl(g) के एन्थैल्पी परिवर्तन, ∆H का मान – 68.4 Kcal है। इसका ऋण चिह्न प्रदर्शित करता है-
- अभिकारकों की एन्थैल्पी से उत्पादों की एन्थैल्पी अधिक है
- अभिकारकों की एन्थैल्पी से उत्पादों की एन्थैल्पी कम है
- अभिक्रिया ऊष्माशोषी है
- अभिक्रिया अग्र दिशा में नहीं होती है
These JAC MCQs for class 11 Chemistry will help students in the board exam preparation. For more study material like solutions, model papers, syllabus, MCQ Questions, and the latest updates on JAC Board, keep visiting our website JACBoardSolutions.com.
JAC Class 11 MCQs All Subjects |
Important Links
📝JAC 11 New Syllabus 2025-26 | PDF Download |
📝JAC 11 Model Papers 2025-26 | PDF Download |
📝JAC 11 MCQ Questions 2025-26 | PDF Download |
📝JAC 11 Question Bank 2025-26 | PDF Download |
📝JAC Class 11 Solutions 2025-26 | PDF Download |