Join Telegram Join Now
JAC Board Exam Prep Install Now

Chapter 3: अपवाह

1. निम्नांकित में से कौन – सा वृक्ष की शाखाओं के समान अपवाह प्रतिरूप प्रणाली को दर्शाता है ?

  • अरीय
  • केंद्राभिमुख
  • द्रुमाकृतिक
  • जालीनुमा
उत्तर
द्रुमाकृतिक

2. वूलर झील निम्नांकित में से किस राज्य में स्थित है ?

  • राजस्थान
  • पंजाब
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू – कश्मीर
उत्तर
जम्मू – कश्मीर

3. नर्मदा नदी का उद्गम कहाँ से है ?

  • सतपुड़ा
  • अमरकंटक
  • ब्रह्मगिरी
  • पश्चिमी घाट के ढाल
उत्तर
अमरकंटक

4. निम्नांकित में से कौन – सी लवणीय जलवाली झील है ?

  • सांभर
  • डल
  • गोबिंद सागर
  • वूलर
उत्तर
सांभर

5. निम्नांकित में से कौन – सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे 1 बड़ी नदी है ?

  • नर्मदा
  • गोदावरी
  • महानदी
  • कृष्णा
उत्तर
गोदावरी

6. निम्नांकित नदियों में से कौन – सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है ?

  • दामोदर
  • कृष्णा
  • तुंगभद्रा
  • तापी
उत्तर
तापी

7. निम्न में कौन प्राकृतिक झील है

  • चिल्का झील
  • हीराकुंड
  • गोविन्द सागर
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
चिल्का झील

8. निम्न में कौन – सी लवणीय जल वाली झील है ?

  • सांभर
  • वूलर
  • डल
  • गोविन्द सागर
उत्तर
सांभर

9. ब्रह्मपुत्र नदी को तिब्बत में क्या कहते हैं ?

  • सांगपो
  • जमुना
  • भागीरथी
  • कृष्णा
उत्तर
सांगपो

10. भारत की सबसे लम्बी नदी ( बड़ी नदी द्रोणी ) कौन है ?

  • गोदावरी
  • ब्रह्मपुत्र
  • गंगा
  • नर्मदा
उत्तर
गंगा

11. नर्मदा का उद्गम किस राज्य से होता है ?

  • ओडिशा
  • मध्य प्रदेश
  • कर्नाटक
  • महाराष्ट्र
उत्तर
मध्य प्रदेश

12. सिंधु जल समझौता किन दो देशों से संबंधित है ?

  • भारत चीन
  • भारत पाकिस्तान
  • भारत श्रीलंका
  • भारत बांग्लादेश
उत्तर
भारत पाकिस्तान

13. नागार्जुन सागर नदी परियोजना किस नदी पर है ?

  • गंगा नदी
  • कृष्णा नदी
  • यमुना नदी
  • गोदावरी नदी
उत्तर
कृष्णा नदी

14. तापी नदी किस सागर में जा गिरती है ?

  • अरब सागर
  • बंगाल की खाड़ी
  • हिन्द महासागर
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
अरब सागर

15. बिहार का ‘ शोक ‘ के नाम से जाने जानी वाली नदी कौन है ?

  • कोशी
  • दामोदर
  • गंगा
  • सोन
उत्तर
कोशी

16. भारतीय मरुस्थल की एक महत्त्वपूर्ण नदी कौन है ?

  • सतलुज
  • लूनी
  • यमुना
  • नर्मदा
उत्तर
लूनी