Join Telegram Join Now
JAC Board Exam Prep Install Now

Chapter 11: बल तथा दाब

1. उस राशि का नाम बताएँ, जिसका मात्रक न्यूटन है ?

  • दाब
  • बल
  • भार
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
 बल

2. निम्नांकित बलों में कौन – सा संपर्कित बल है ?

  • गुरुत्व बल
  • चुंबकीय बल
  • स्थिर वैद्युत बल
  • घर्षण बल
उत्तर
घर्षण बल

3. कुएँ से पानी खींचना कैसा बल है?

  • अपकर्षण
  • अभिकर्षण
  • अपकर्षण तथा अभिकर्षण दोनों
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
अभिकर्षण

4. पृथ्वी प्रत्येक वस्तु को अपनी ओर आकर्षित करती है , इस । आकर्षण बल को – – – – – कहते हैं ।

  • घर्षण बल
  • चुंबकीय बल
  • गुरुत्व बल
  • वैद्युत बल
उत्तर
गुरुत्व बल

5. प्रति इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को क्या कहते है –

  • ताप
  • दाब
  • अभिकर्षण
  • अपकर्षण
उत्तर
दाब

6. दरवाजे को धक्का देने पर कैसा बल लगता है ?

  • अपकर्षण
  • अभिकर्षण
  • गुरुत्वाकर्षण
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
अपकर्षण

7. शुष्क मौसम में बालों में कंघी करने पर वह बिखर जाता है । इसके लिए बल उत्तरदायी है

  • गुरुत्व बल
  • स्थिर वैद्युत बल
  • घर्षण बल
  • चुंबकीय बल
उत्तर
गुरुत्व बल

8. बल का मात्रक है –

  • मीटर
  • न्यूटन
  • न्यूटन मीटर
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
न्यूटन

9. दाब का मात्रक है –

  • पास्कल
  • न्यूटन प्रति वर्ग मीटर
  • पास्कल और न्यूटन प्रति वर्ग मीटर दोनों
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
पास्कल और न्यूटन प्रति वर्ग मीटर दोनों

10. बैलों द्वारा गाड़ी को खींचना किस बल का उदाहरण है ?

  • पेशीय बल
  • बल
  • भार
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
पेशीय बल

11. कोई भी वस्तु किस बल के कारण पृथ्वी में गिर जाती है ?

  • अपकर्षण
  • अभिकर्षण
  • गुरुत्वाकर्षण
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
गुरुत्वाकर्षण

12. बल का –

  • केवल परिणाम होता है
  • केवल दिशा होती है
  • परिणाम और दिशा दोनों होती है
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर
परिणाम और दिशा दोनों होती है

13. बल के कौन-कौन से रूप हैं ?

  • अभिकर्षण
  • अपकर्षण
  • अभिकर्षण और अपकर्षण
  •  इनमें से कोई नहीं
उत्तर
अभिकर्षण और अपकर्षण

14. भार का मात्रक है ?

  • न्यूटन
  • किलोग्राम भार
  • दोनों
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर
न्यूटन

15. बल का प्रयोग किस में परिवर्तन लाने में किया जाता है ?

  • वस्तु की गति में
  •  कार्य में
  • क्रिया में
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर
वस्तु की गति में