Join Telegram Join Now
JAC Board Exam Prep Install Now

Chapter 6: लोकतांत्रिक अधिकार

1. इनमें से कौन – सा मौलिक अधिकारों के उपयोग का उदाहरण नहीं है ?

  • बिहार के मजदूरों का पंजाब के खेतों में काम करने जाना
  • ईसाई मिशनों द्वारा मिशनरी स्कूलों की श्रृंखला चलाना
  • सरकारी नौकरी में औरत और मर्द को समान वेतन मिलना
  • बच्चों द्वारा माँ – बाप की संपत्ति विरासत में पाना
उत्तर
बच्चों द्वारा माँ – बाप की संपत्ति विरासत में पाना

2. इनमें से कौन – सी स्वतंत्रता भारतीय नागरिकों को नहीं है ?

  • सरकार की आलोचना की स्वतंत्रता
  • सशस्त्र विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता
  • सरकार बदलने के लिए आंदोलन शुरू करने की स्वतंत्रता
  • संविधान के केंद्रीय मूल्यों का विरोध करने की स्वतंत्रता
उत्तर
सशस्त्र विद्रोह में भाग लेने की स्वतंत्रता

3. भारतीय संविधान इनमें से कौन – सा अधिकार देता है ?

  • काम का अधिकार
  • पर्याप्त जीविका का अधिकार
  • अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार
  • निजता का अधिकार
उत्तर
अपनी संस्कृति की रक्षा का अधिकार

4. मानवाधिकार आयोग किस वर्ष लागू किया

  • 1990 में
  • 1989 में
  • 1999 में
  • 1993 में
उत्तर
1993 में

5. कौन – सा देश वंशानुगत राजा द्वारा शासित होता है और नागरिकों को राजा चुनने या बदलने का अधिकार नहीं है ?

  • कोसेवो
  • सऊदी अरब
  • यू ० एस ० ए ०
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
सऊदी अरब

6. कोसोवो किस देश का एक प्रांत था ?

  • वियतनाम
  • श्रीलंका
  • युगोस्लाविया
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
युगोस्लाविया

7. निम्न में कौन मौलिक अधिकार नहीं है ?

  • समानता का अधिकार
  • स्वतंत्रता का अधिकार
  • व्यक्तिकार्य में प्रभाव का उपयोग
  • धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
उत्तर
व्यक्तिकार्य में प्रभाव का उपयोग

8. विश्व मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है ?

  • 10 जनवरी
  • 10 अक्टूबर
  • 10 दिसम्बर
  • 10 फरवरी
उत्तर
10 दिसम्बर/su_spoiler]

9. किस अधिकार को 44 वें संशोधन में मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया है ?

  • स्वतंत्रता का अधिकार
  • शोषण के विरुद्ध अधिकार
  • सम्पत्ति का अधिकार
  • समानता का अधिकार
उत्तर
सम्पत्ति का अधिकार

10. राष्ट्रीय मानवाधिकार का कार्य नहीं है

  • सम्मन जारी करना
  • किसी सरकारी दस्तावेज की जाँच करना
  • आरोपी को सजा देना
  • घटना स्थल पर अपनी जाँच टीम भेजना
उत्तर
आरोपी को सजा देना

11. संविधान द्वारा किस बुराई को गैर कानूनी घोषित नहीं किया गया है ।

  • अवैध व्यापार
  • बेगार
  • बाल मजदूरी
  • अंतर जातीय विवाह
उत्तर
अंतर जातीय विवाह

12. अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन का क्या नाम है ?

  • एमनेस्टी इंटरनेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय
  • न्यायसिता परिषद्
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
एमनेस्टी इंटरनेशनल

13. स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा कब आरम्भ किया गया ?

  • 2 अक्टूबर , 2014
  • 5 सितम्बर , 2016
  • 15 अगस्त , 2018
  • 2 अक्टूबर , 2018
उत्तर
2 अक्टूबर , 2014

14. वह व्यक्ति जो बिना कोई वेतन लिए अपने स्वामी की सेवा करता है और अधिकार नाम की चीज का उसके जीवन में दूर - दूर तक कोई संबंध नहीं होता है ।

  • बेरोजगार
  • बेगार
  • दास
  • इनमें कोई नहीं
उत्तर
दास

15. इनमें से एक राजनीतिक अधिकार है -

  • भोजन का अधिकार
  • घुमने का अधिकार
  • झगड़ा का अधिकार
  • वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार
उत्तर
वोट देने और चुनाव लड़ने का अधिकार

16. संवैधानिक उपचारों के उपचार द्वारा किन अधिकारों की रक्षा होती है ?

  • राजनीतिक अधिकार
  • मताधिकार
  • मौलिक अधिकार
  • सम्पत्ति का अधिकार
उत्तर
मौलिक अधिकार