Join Telegram Join Now
JAC Board Exam Prep Install Now

Chapter 1: जीवो में जनन

1. ‘मुकुलन’ द्वारा जनन किसमें होता है?

  • पेनिसिलियम
  • पारामिशियम
  • यीस्ट
  • इनमें से सभी में
उत्तर
यीस्ट

2. बिना निषेचन के फल निर्माण को क्या कहते हैं?

  • अपयुग्मन
  • असंगजनन
  • अनिषेकजनन
  • इनमें से सभी
उत्तर
अनिषेकजनन

3. उभयलिंगी प्राणी है?

  • मुर्गी
  • साँप
  • (A) और (B) दोनों
  • केंचुआ
उत्तर
केंचुआ

4. निम्नलिखित में से किसका परागण जल द्वारा होता है?

  • ऑक्जेलिस
  • कोमेलिना
  • जोस्टेरा
  • वायोला
उत्तर
जोस्टेरा

5. समसूत्री विभाजन होता है?

  • कायिक कोशिका में
  • जनन कोशिका में
  • (A) एवं (B) दोनों में
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर
कायिक कोशिका में

6. अगुणित कोशिकाओं के संलयन की प्रक्रिया को ………. कहते हैं?

  • कोशिका चक्र
  • अर्द्धसूत्री विभाजन
  • समसूत्री विभाजन
  • संयुग्मन
उत्तर
संयुग्मन

7. जेम्यूल्स बनते हैं

  • हाइड्रा में
  • स्पंज में
  • ईस्ट में
  • इनमें से सभी में
उत्तर
स्पंज में

8. समयुग्मकी पायी जाती है?

  • शैवाल
  • आवृत्तबीजी
  • अनावृत्तजीवी
  • इनमें से सभी
उत्तर
शैवाल/su_spoiler]

9. इनमें से किसमें आंतरिक निषेचन नहीं होता है

  • पक्षी
  • मेढ़क
  • स्तनपायी
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर
मेढ़क

10. द्विखण्डन एक प्रकार का –

  • कायिक प्रवर्द्धन है
  • अलैंगिक जनन है
  • लैंगिक जनन है
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर
अलैंगिक जनन है

11. निम्नांकित में कौन द्विगुणित है?

  • पराग
  • अंड
  • (A) तथा (B)
  • युग्मनज
उत्तर
युग्मनज

12. अंड-प्रजक निम्नांकित में कौन है?

  • सर्प
  • मगरमच्छ
  • मुर्गी
  • इनमें से सभी
उत्तर
इनमें से सभी

13. इनमें द्विखण्डन किसमें पाया जाता है?

  • जलकुम्भी
  • कमल
  • अमीबा
  • सर्प
उत्तर
अमीबा

14. बिना निषेचन के फल बनाने की प्रक्रिया को कहते हैं?

  • पौलिकार्पिक
  • पार्थेनोकार्पिक
  • पोमोकार्पिक
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर
पार्थेनोकार्पिक

15. द्विनिषेचन किसमें पाया जाता है?

  • आवृत्तबीजी
  • अनावृत्तबीजी
  • टेरिडोफाइट्स
  • ब्रायोफायट्स
उत्तर
आवृत्तबीजी

16. प्राकृतिक अनिषेकजनन (Parthenogenesis) पाया जाता है

  • मक्खी
  • मधुमक्खी में
  • मच्छर में
  • इनमे सभी में
उत्तर
मधुमक्खी में

17. तोता का सबसे अधिक उम्र क्या है?

  • 90 वर्ष
  • 25 वर्ष
  • 500 वर्ष
  • 140 वर्ष
उत्तर
140 वर्ष

18. स्तनधारियों में निषेचन कहा होता है :

  • अंडाशय
  • वासिय भाग
  • गर्भाशय
  • फैलोपियन नली
उत्तर
फैलोपियन नली

19. शब्द homothallic एवं Monoecious का प्रयोग किसके लिए किया जाता है?

  • द्विलिंगी अवस्था के लिए
  • एकलिंगी अवस्था के लिए
  • स्टामिनेट पुष्प के लिए
  • पिस्टीलेट पुष्प के लिए
उत्तर
द्विलिंगी अवस्था के लिए

20. शल्क कंद (Bulb) का उदाहरण है :

  • अदरक
  • दूब घास
  • प्याज
  • आलू
उत्तर
प्याज