Join Telegram Join Now
JAC Board Exam Prep Install Now

Chapter 15 – पृथ्वी पर जीवन

1.निम्नांकित में से कौन जैवमण्डल में सम्मिलित है ?

  • केवल पौधे
  • केवल प्राणी
  • सभी जैव और अजैव जीव
  • सभी जीवित जीव
उत्तर
सभी जीवित जीव

2. विश्व के सबसे ऊँचे वृक्ष पाए जाते हैं ?

  • विषुवतीय वर्षा वन जीवोम में
  • उष्णकटिबंधीय पर्णपाती जीवोम में
  • समशीतोष्ण वन जीवोम में
  • भूमध्यसागरीय जीवोम में
उत्तर
विषुवतीय वर्षा वन जीवोम में

3.उष्णकटिबंधीय घास के मैदान निम्न में से किस नाम से जाने जाते है ?

  • प्रेयरी
  • स्टैपी
  • सवाना
  • इनमें कोई
उत्तर
सवाना

4. वायुमण्डल में नाइट्रोजन प्राप्ति में योगदान रहता है?

  • नाइट्रोजन स्थिरीकरण बैक्टीरियाओं का
  • ज्वालामुखी उद्गारों का
  • तड़ित विसर्जन का
  • इनमें सभी
उत्तर
इनमें सभी

5. चट्टानों में पाए जाने वाले लोहांश के साथ ऑक्सीजन मिलकर निम्नांकित में से क्या बनाती है ?

  • आयरन कार्बोनेट
  • आयरन ऑक्साइड
  • आयरन नाइट्राइट
  • आयरन सल्फेट
उत्तर
आयरन ऑक्साइड

6. निम्नांकित में से कौन – से जीवोम प्रजाति संगठन तथा खाद्य श्रृंखला की दृष्टि से सरलतम है ?

  • उष्ण कटिबंधीय सदाबहारी वन
  • गर्म मरुस्थल
  • सवाना
  • टुण्ड्रा
उत्तर
टुण्ड्रा

7. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया के दौरान , प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड जल के साथ मिलकर क्या बनाती है ?

  • प्रोटीन
  • कार्बोहाइड्रेट्स
  • एमिनोएसिड
  • विटामिन
उत्तर
कार्बोहाइड्रेट्स

8. लघुतम वर्धन काल का जीवोम ( वायोम ) है?

  • टैगा
  • सवाना
  • बांण वन ( चैपरल )
  • टुण्ड्रा
उत्तर
टुण्ड्रा

9. पारिस्थितिकी शब्द के लिए इकोलॉजी शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया ?

  • अर्नेस्ट हैकेल ने
  • ओडम ने
  • हेटनर ने
  • विट्स ने
उत्तर
अर्नेस्ट हैकेल ने

10. निम्नांकित जीवोमों में से किस एक में सर्वाधिक स्पीशीज विविधता पायी जाती है ?

  • उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन
  • शीतोष्ण वन
  • शीतोष्ण पर्णपाती वन
  • शीतोष्ण मरुस्थल
उत्तर
उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन

11. भौगोलिक क्षेत्र में सभी पारिस्थितिकी तंत्र मिलकर अधिक बड़ी इकाई बनाते हैं , जिसे कहते हैं?

  • समुदाय
  • बायोम
  • भू – भाग
  • जैवमण्डल
उत्तर
जैवमण्डल

12. निम्नांकित में से कौन – से चक्र में गैसीय अवस्था नहीं होती ?

  • कार्बन चक्र
  • फॉस्फोरस चक्र
  • ऑक्सीजन चक्र
  • नाइट्रोजन चक्र
उत्तर
फॉस्फोरस चक्र

13. निम्नांकित में से किसी समुद्री पारिस्थितिकी में उत्पादक के रूप में माना जाता है ?

  • छोटी मछली
  • फफूँद
  • प्राणीप्लवक
  • पादपप्लवक
उत्तर
पादपप्लवक

14. वह स्थान जहाँ जीव अथवा जीवों का समुदाय वास करता है , उसे कहा जाता है ?

  • पर्यावरण
  • निकस्य
  • वायुमण्डल
  • समाज
उत्तर
निकस्य

15.निम्नांकित में से कौन कार्बन अवशोषक नहीं है ?

  • धान क्षेत्र
  • झीलें
  • सदाबहारी वन
  • महासागर
उत्तर
झीलें

16. बायोम एक ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र है , जो रखता है?

  • विशिष्ट पादप समुदाय
  • विशिष्ट प्राणी समुदाय
  • विशिष्ट मृदा व जलवायु दशाएँ
  • इनमें सभी
उत्तर
इनमें सभी

17. निम्नांकित में से कौन जैव भू – रासायनिक चक्र नहीं है ?

  •  कार्बन चक्र
  • नाइट्रोजन चक्र
  • अपरदन चक्र
  • ऑक्सीजन चक्र
उत्तर
अपरदन चक्र

18. पारिस्थितिकी तंत्र के प्राथमिक उत्पादक में सम्मिलित है?

  • पेड़ – पौधे
  • माँसाहारी जीव
  • बैक्टरिया
  • शाकाहारी जीव
उत्तर
पेड़ – पौधे